बुद्धि की बोली|Voice of Lost Wisdom – AI बनाम इंसानी सोच | हिंदी कविता | Kalam Verse
**यह कविता “Kalam Verse” ब्लॉग की प्रस्तुति है**
कलम के शब्द अब मौन हैं,
कृत्रिम बुद्धि के कानों में शोर है।
सोचता नहीं अब मनुष्य कुछ भी,
हर उत्तर अब मशीन की ओर है।
किताबें धूल में लिपटी हैं,
पन्नों की पुकार अब कौन सुने?
मोबाइल की रोशनी में जलती,
वो आँखें अब सपनों को भूल चुके।
नकल में पक्के, असल में कच्चे,
हर छात्र बस सर्च बटन दबाए।
ज्ञान नहीं, बस नंबर चाहिए,
अब मेहनत किसे रास आए
AI बना है ज्ञान का पुजारी,
पर इंसान खुद ही बन बैठा भिखारी।
सोच बेच दी, सवाल गिरवी रखे,
अब आत्मा भी लगती है उधारी।
कविता अब जनरेशन से आती है,
संवेदनाएँ गूगल से खोजी जाती हैं।
पर दिल के गहराइयों में जो दर्द था,
वो मशीन क्या जाने, वो तो बस गणना जानती है।
चलो रुकें, थोड़ा ठहरें,
क्या हम खुद को खोते जा रहे हैं?
तकनीक है वरदान अगर,
तो क्यों रिश्ते बेजान होते जा रहे हैं?
पढ़ो, पर समझो भी,
लिखो, पर महसूस भी करो।
AI से मदद लो, पर अपनी
आत्मा को ना गिरवी रखो।
अगर सब कुछ AI कर लेगा,
तो इंसान क्या करेगा?
सिर्फ खा-पीकर जिएगा?
या अपनी आत्मा भी सस्ते में बेचेगा?
### ✨ **यह कविता “Kalam Verse” ब्लॉग की प्रस्तुति है** ✨
✍️ **लेखक:** अवधेश कुमार सैनी
🎓 *SWA (Screenwriters Association of India) Registered Writer*
🆔 *पंजीकरण संख्या: 20441*
📚 *एक लेखक… जो शब्दों में सोच को ज़िंदा रखता है क्योंकि यह सत्यापन है इंसान का परिवर्तन तभी होता है जब वह अपनी सोच को बदलता है इसलिए कहा गया है सोच बदलो जीवन अपने आप बदल जाएगा, आपका ये
🌐 **Kalam Varsh** – *जहाँ कल्पनाएँ सिर्फ उड़ती नहीं, समाज को दिशा भी देती हैं।*
🔗 [www.kalamversehindi.blogspot.com](https://kalamversehindi.blogspot.com)
📌 **"बुद्धि की बोली" – The Language of Lost Wisdom**
एक कविता… उस खामोशी की जो इंसान की सोच को मशीनों के नीचे दबते देख रही है।
🪶 **"हमने कलम नहीं थामी शोहरत के लिए...
बल्कि उस सोच को बचाने के लिए,
जो अब मशीनों से डरकर कोने में सिसक रही है।
Kalam Varsh – कलम से संवेदना की वापसी।"**
Kalam Varsh, Kalam Warsh, Kalam Verse, kalam varsh poem, कलम वर्ष, कलम वर्स, कलम बरस, Hindi AI poem, AI aur Insaan kavita, original Hindi poetry, SWA registered Hindi poet, hindi kavita blog, kalam varsh kavita, kalam warsh blog, insaan aur machine kavita, kavita
on generation loss, AI se khokhla hota samaj, kalamversehindi.blogspot.com
#KalamVarsh #HindiPoetry #BuddhiKiBoli #AIvsHuman #SWAWriter #कलमवर्ष #HindiBlog #KalpanikKavita
















Behtarin story aaj ke Samaj iske bare mein ek bar sochana chahie 🙏😌
जवाब देंहटाएंBest poem👌👍💯🔥💥
जवाब देंहटाएं